Sunday, June 16, 2019

उपयोगी कहावतें


*A. चैते गुड़, वैसाखे तेल। जेठ के पंथ¹, अषाढ़े बेल। । *
*B. सावन साग, भादौ दही²। कुवांर करेला, कार्तिक मही³। । *
*C. अगहन जीरा, पूसै धना। माघे मिश्री, फागुन चना। । *
*D. जो कोई इतने परिहरै, ता घर बैद पैर नहीं धरै। । *

*किस माह में क्या न खाएँ???*
*~~~~~~~~~~~~~~~*
*आवश्यक निर्देश*
*~~~~~~~~~~*
*1. चैत्र माह में नया गुड़ न खाएं। *
*2. बैसाख माह में नया तेल न लगाएं। *
*3. जेठ माह में दोपहर में नहीं चलना चाहिए। *
*4. आषाढ़ माह में पका बेल न खाएं। *
*5. सावन माह में साग न खाएं। *
*6. भादों माह में दही न खाएं। *
*7. क्वार माह में करेला न खाएं। *
*8. कार्तिक माह में जमीन पर न सोएं। *
*9. अगहन माह में जीरा न खाएं। *
*10. पूस माह में धनिया न खाएं। *
*11. माघ माह में मिश्री न खाएं। *
*12. फागुन माह में चना न खाएं। *

*👉अन्य निर्देश👇*
*~~~~~~~~~~*
*👉1. स्नान के पहले और भोजन के बाद पेशाब जरूर करें। *
*👉2. भोजन के बाद कुछ देर बायी करवट लेटना चाहिये। *
*👉3. रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठाना चाहिये। *
*👉4. प्रातः पानी पीकर ही शौच के लिए जाना चाहिये। *
*👉5. सूर्योदय के पूर्व गाय का धारोष्ण दूध पीना चाहिये व्यायाम के बाद दूध अवश्य पियें। *
*👉6. मल, मूत्र, छीक का वेग नहीं रोकना चाहिये। *
*7. ऋतु (मौसमी) फल खाना चाहिये..*
*8. रसदार फलों के अलावा अन्य फल भोजन के बाद खाना चाहिये..*
*9. रात्रि में फल नहीं खाना चाहिये। *
*10. भोजन करते समय जल कम से कम पियें। *
*11. भोजन के पश्चात् कम से कम 45 मिनट के बाद जल पीना चाहिए। *
*12. नेत्रों में सुरमा / काजल अवस्य लगायें। स्नान रोजाना अवश्य करना चाहिये। *
*13. सूर्य की ओर मुह करके पेशाब न करें। *
*14. बरगद, पीपल, देव मन्दिर, नदी व शमशान् में पेशाब न करें। *
*15. गंदे कपड़े न पहने, इससे हानि होती है। *
*16. भोजन के समय क्रोध न करें बल्कि प्रसन्न रहें। *

*17. आवश्यकता से अधिक बोलना भी नहीं चाहिये व बोलते समय भोजन करना रोक दें। *
*18. ईश्वर आराधना अवश्य करनी चाहिये। *

*🙏वर्जित वस्तुएं कब से कब तक🙏*
*-------------------------------------*
*1.👉 चैत्र माह में नया गुड़ न खाएं (15 March-15 April)*

*2.👉 बैसाख माह में नया तेल न लगाएं (16 April-15 May)*

*3.👉 जेठ माह में दोपहर में नहीं चलना चाहिए (16 May-15 June)*

*4.👉 अषाढ़ माह में पका बेल न खाएं (16 June-15 July)*

*5.👉 सावन माह में साग न खाएं (16 July-15 August)*

*6.👉 भादों माह में दही न खाएं (16 August-15 Sep)*

*7.👉 क्वार माह में करेला न खाएं (16 Sept-15 Oct)*

*8.👉 कार्तिक माह में जमीन पर न सोएं (16 Oct-15 Nov)*

*9.👉 अगहन माह में जीरा न खाएं (16 Nov-15 Dec)*

*10.👉 पूस माह में धनिया न खाएं (16 Dec- 15 Jan)*

*11.👉 माघ माह में मिश्री न खाएं (16 Jan-15feb)*

*12.👉 फागुन माह में चना न खाएं (16 Feb- 14 March )*

*✍1. पंथ=रास्ता:* जेठ माह में दिन में रास्ता नहीं चलना चाहिए। 

*✍2. दही=मट्ठा या दही व दही से बने पदार्थ:* ऐसी कहावत है कि भादो मास में दही या मट्ठा अगर घास या दूब की जड़ में डाल दें तो उसको भी फूक देता है। अर्थात् भादो मास में दही व दही से बने पदार्थ काफी हानिकारक हैं। 

*✍3. मही=भूमि* पर कार्तिक मास में न सोए।