Friday, August 5, 2016

100 करोड़ में से कितने हैं सच्चे भारतीय

विडंबना लगती है जब कुछ लोग कहते हैं कि हम 100 करोड़ हिन्दू हैं या 100 करोड़ भारतीय हैं, हम 100 करोड़ हिन्दू मिल जाएं तो क्या नही कर सकते??

यदि आकलन करो कि यह 100 करोड़ कौन हैं तो लज्जा आ जाती है सोचकर... ।

100 करोड़ हिन्दू ?

100 करोड़ भारतीय?

कौन से 100 करोड़?

वो जो प्लासी की लड़ाई में अंग्रेजों की और से लड़ रहे थे?

वो जो बक्सर की लड़ाई में अंग्रेजों की और से लड़ रहे थे?

वो जो प्लासी की लड़ाई के बाद हो रही आतिशबाजी में नाच रहे थे?

वो जो 1857 के संग्राम में भी अंग्रेजों की और से लड़ रहे थे?

वो जो 1860 के बाद अंग्रेजों की आईएएस, आईपीएस, आदि नौकरियाँ पाने के लिए विदेशी कल्चर को अपनाने में सबसे आगे दौड़ने लगे थे?

वो जो अंग्रेजों के यहाँ क्लर्क थे?

वो जो चापलूसी कर कर के अंग्रेजों के राय बहादुर, दीवान, जागीरदार बनते थे?

वो जो जज, मजिस्ट्रेट बनते थे?

वो जो पुलिस अधिकारी बनते थे, हवलदार बनते थे?

वो भारतीय .. या वो हिन्दू जिनकी एक गोली शायद चन्द्रशेखर आज़ाद के शरीर को लहू लुहान कर गई होगी?

वो भारतीय जो क्रांतिकारियों की मुखबिरी करते थे?

चलो
कामनवेल्थ वाली झूठी आज़ादी की बात करते हैं।

वो भारतीय जिन्होंने स्वत: अपने बच्चों को गुरुकुल भेजकर स्वावलंबी बनाने के स्थान पर सरकारी और कान्वेंट स्कूलों में भेजना आरंभ किया ...नौकरी की मानसिकता से?

वो भारतीय या वो हिन्दू जिसने शिखा, जनेऊ, तिलक का स्वयं परित्याग किया ...न् जाने कितने औरँगज़ेब उनके इर्द गिर्द घूम रहे होंगे?

वो भारतीय जो अपने बच्चों को बचपन में जब स्कूल भेजता है तो ...लायक स्वावलम्बी नही अपितु नालायक देशद्रोही बनाने हेतु भेजता है जिससे कि वो कामनवेल्थ सिस्टम को चलाने में सहयोगी बन सके?

वो भारतीय जो आज भाषा, प्रान्त, आरक्षण के नाम पर एक अन्य भारतीय को जान से मारने से भी पीछे नही हटता?

वो भारतीय जो आज भारत पाकिस्तान मैच में गालों पर तिरंगा लगा कर अपने राष्ट्रवाद का प्रदर्शन करता है?

वो भारतीय जिसका देशप्रेम केवल तभी उमड़ता है जब सीमा पर 2 जवानों के सर काट दिए जाते हैं?

वो भारतीय जो अंधभक्ति में हर हर महादेव के स्थान पर हर हर मोदी के नारे लगाने लगते हैं?

वो भारतीय जो आज भी भारत में शिक्षा दीक्षा पाकर विदेशी नौकरियों के पीछे भाग रहे हैं?

वो भारतीय जो आज वर्दी पहन कर गौरक्षकों पर लाठियां बरसाते हैं?

वो भारतीय जो आज वन्दे मातरम कहने वालों पर ही लाठियां बरसाते हैं?

वो भारतीय जो सर्वधर्म समभाव की आड़ में अधर्म को भी धर्म समझे बैठे हैं?

वो भारतीय जो आज अपने पूर्वजों की महान विरासत, संस्कृति को बोझ समझते हैं और जिन्हें देखना कोई गर्व नही अपितु मात्र पिकनिक का विकल्प है?

*वो हिन्दू जो आज राजनीतिक पार्टी की आन, बान और शान को ही धर्म की बपौती समझे बैठा है?*

वो हिन्दू को आज साईं बाबाओं, निर्मल बाबाओं, महरौली वाले गंजे गुरूजी को पूज रहे हैं और पूछते हैं ... *शंकराचार्य कौन हैं?*

वो हिन्दू जो आज मात्र गले में कंठी टाँगे हरि भजन को ही अपना सर्वस्व कर्म समझे बैठा है?

वो हिन्दू आज हिन्दू को ही मूर्ति पूजा और पुराणों में श्रद्धा के कारण उनको गरिया रहा है?

वो हिन्दू जो आज पंथ, सम्प्रदायों में मस्त हो customize & convinient hinduism की और बढ़ रहा है?

वो हिन्दू जो आज मांस, मदिरा और मैथुन को ही जीवन का उद्देश्य समझे बैठा है?

वो हिन्दू जो आज सुबह ऑफिस जल्दी पहुँचने हेतु पूजा तो छोड़ सकता है... परन्तु शाम को दरगाह, मजार पर फूल चढ़ाना नही भूलता?

वो हिन्दू... जो आज रोमांटिक गानों में एकदम उदासीन जीवन जीने और girl friend की चाह में जिंदगी को झंड बनाने पर तुला है?

*वो हिन्दू ...जिसकी आधी पेंट उसके पिछवाड़े के नीचे लटक रही होती है?*

वो भारतीय जो आज अपनी देववाणी संस्कृत या हिंदी के शुद्ध उच्चारण पर उपहास स्वरूप हंसते हैं?

*वो भारतीय जो आज भी 26 जनवरी और 15 अगस्त मनाते हैं? और कामनवेल्थ की गुलामी का आनन्द उठाते हैं?*

*वो भारतीय जो आज गर्व से कहते हैं I PROUD TO BE AN INDIAN*

निर्णय कीजिये अब आप...
यही भारतीय बचाएंगे देश...

100 करोड़ में से कितने हैं ऋषि भूमि के वास्तविक वंशज जो गर्व करते हैं स्वयं पर जो कह सकते हैं कि उपरोक्त किसी भी श्रेणी में उनका नाम कहीं सूचीबद्ध नही।

(विचार अवश्य करे आप इन में से कहाँ है)

जय श्रीराम कृष्ण परशुराम

हर हर महादेव
(Copied)

No comments: