Saturday, October 6, 2012

स्वर्गिय राजीव दिक्सित जी...


जागो और जगाओ अपने आप को कैंसर से बचाओ!!!!!



 आलू की चिप्स से हो सकता है कैंसर फास्ट फूड आउटलेट में परोसी जाने
 वाली आलू की चिप्स पकाने की अपनी शैली को लेकर इसका सेवन करने वालों में कैंसर का कारण बन सकती है। वैज्ञानिकों ने बेहद उच्च तापमान पर
 पकाई गई चिप्स में एक्रीलामाइड रसायन का पता लगाया है जो सिर्फ अपनी पकाने की प्रक्रिया के कारण कैंसर का कारण बन सकता है । डेली एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि बिक्री से पहले अधपके रखे गए
 आलुओं को जब परोसने से पहले बेहद उच्च तापमान पर
 पकाया जाता है तो उनमें एक्रीलामाइड का स्तर और अधिक बढ़ जाता है। एक्रीलामाइड एक कारसिनोजेन है।
 यह बिस्कुट, ब्रेड, कुरकुरी चीजों और चिप्स में
 पाया जाता है जिन्हें 120 डिग्री सेल्सियस
 तापमान से अधिक पर पकाया, तला या भूना जाता है!


 References:-








रोबर्ट वाड्रा पर क्यूँ इतनी मेहरबान है सरकार :


Thursday, October 4, 2012

अंग्रेजी के चक्कर में हुआ बड़ा ही घाटा

नमस्कार को टाटा खाया, नूडल को आंटा !!
अंग्रेजी के चक्कर में हुआ बडा ही घाटा !!
बोलो धत्त तेरे की !!

माताजी को मम्मी खा गयी, पिता को खाया डैड !!

और दादाजी को ग्रैंडपा खा गये, सोचो कितना बैड !!

बोलो धत्त तेरे की !!

गुरुकुल को स्कूल खा गया, गुरु को खाया चेला !!
और सरस्वती की प्रतिमा पर उल्लू मारे ढेला !!
बोलो धत्त तेरे की !!

चौपालों को बियर बार खा गया, रिश्तों को खाया टी.वी. !!
और देख सीरियल लगा लिपिस्टिक बक-बक करती बीबी !!
बोलो धत्त तेरे की !!
रस्गुल्ले को केक खा गया और दूध पी गया अंडा !!
और दातून को टूथपेस्ट खा गया, छाछ पी गया ठंढा !!
बोलो धत्त तेरे की !!

परंपरा को कल्चर खा गया, हिंदी को अंग्रेजी !!
और दूध-दही के बदले चाय पी कर बने हम लेजी !!
बोलो धत्त तेरे की !!

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश


कृपया यह पूरा लेख पढ़ें ........
सरल हिन्दी में लिखा गया है : F D I यानि  Foreign Direct Investment के मतलब  को - आज के लेख के शीर्षक में  .
हिंदी के प्रति हमारे कम हुए लगाव का परिणाम है कि हम केवल " एफ डी आई " ही समझ पा रहे हैं - इसके माने क्या है - इस गहराई में उतरने पर केवल मात्र  सिरहन , बेबसी , उकताहट , निराशा , हताशा , लाचारी और गुलामी ...... बस कुछ इसी तरह के अर्थ निकलेंगे . 
ज़रा इन पर्याय वाची शब्दों के मायाजाल से निकल कर  सरल और सहज भाव से सोचिए कि " कोई " क्यों आपके व्यापार में बिना पूंजी के रकम लगाएगा ? " वह " आपकी सहायता क्यों करना चाहता है ? सरल सा उदाहरण : आप अपने घर / दुकान के निर्माण - कार्य में व्यस्त हैं , रकम थोड़ी कम पड़ रही है , इसी बीच बिलकुल अनजाना दूर देश का राही आकर आपको कहता है कि लाओ बाकी का निर्माण मैं करा देता हूँ ...... कैसा लगेगा आपको ? बस .... ....
अभी जो बवाल मचा है कि खुदरा किराणा व्यापार इस " शब्द " के अंतर्गत होगा ......यही तो मायाजाल है ! यह तो अंग्रेजों को दुबारा बुलाने की तरकीब मात्र है . एक कहावत है " सिर भी तुम्हारा - जूता भी तुम्हारा " देश के गद्दारों ने हमारा ही पैसा लूट कर विदेशियों के हवाले कर दिया - अब वही पैसा हम पर शासन करने आ रहा है . आप अपने स्वयं के जीवनकाल ( विद्यार्थी भी अपने छोटे से जीवनकाल से समझ सकते हैं ) में झाँक कर देखें कि " फोगट या फ़ोकट " शब्द आपातकाल में धोखा ही देता है , कड़ी मेहनत - सच्ची लगन की कमाई ही बरकत करती है . 
एक बात और : क्या हम और हमारे बच्चे केवल मात्र " नौकर " बनने के लिए ही काबिल है ? यह भयंकर दुर्भाग्य का दौर चल रहा है कि आज की नौजवान पीढ़ी बिना सोचे समझे न जाने क्या क्या " पढ़ " रही है ! उद्देश्य मात्र नौकरी का !! प्राकृतिक संसाधनों , जंगलों में बिखरी पड़ी अमूल्य जड़ी - बूंटी जैसी संपदाओं , खेत - खलिहानों , फल - फूलों , शाक - शब्जियों , विभिन्न अनाजों ........ इस धरा की अमूल्य धरोहरों को भी ये विदेशी पैनी नज़रों से देख रहे हैं . क्यों ? क्योंकि हमें तो बस " पढ़ " कर १८ - २० घंटों की गुलामी ( नौकरी का कड़ा हरियाणवी शब्द ) करनी है ..... क्या करना है खेत - खलिहानों से ? 
ध्यान रखिए - ये एफ डी आई टाइप के लूटेरे एक दिन आपके घरों में घुस कर हमारे लिए बच्चों का उत्पादन भी करने लग जाएंगे ... और हम शानदार सूट - हैट पहन कर घर के बाहर चोकीदारी करते नज़र आयेंगे - हमारा अतीत गवाह है इस बात का - इस कड़वी तथ्यात्मक बात के लिए मैं मेरे समस्त देशवासियों से नतमस्तक होकर अग्रिम क्षमा की भी याचना करता हूँ ...... पर सच्चाई आपके कानों में उड़ेलना चाहता हूँ . 
सचेत हो जाओ , हमें हमको - हमारों को बचाना है  तो इन क्षुब्द राजनीतिक दलों की दलीलों से भी ऊपर उठ कर " गुलामी की चिकनी रोटी की  जगह आज़ादी की हरी घास खानेको तैयार करना है " 
मर्जी आपकी ...........
जुगल किशोर सोमाणी , जयपुर